A tale of my inner expressions to world Philosophy through the eyes of a wanderer....would you like to come along with me on this journey of tale telling
Tracking Code
Friday, June 26, 2020
Crafts Idea for Everyone
Wednesday, May 27, 2020
Beaten/Flattened Rice or Poha Recipe
Prep time: 10 minutes
Cook time: 10 minutes
Serving: 2- 3 persons
- Beaten rice:
2 cups, can be easily found at any Indian store
- 1 small red
onion: chopped
- Ginger: a
small slice, grated
- 1 small Capsicum:
diced
- 1 carrot:
diced
- Green peas
- Green beans
- Curry
leaves: can be found in Indian store, optional
- 1 small
potato: cut in small cubes
- 1 lemon
- Roasted
Peanuts
- Roasted
Cashew nuts
- Raisin
- Green Chili:
optional
Spices
- Turmeric
- Mustard
seeds
- Salt
- Asafetida:
optional
Recipe
- Fry the
cubed potatoes in a flat pan and keep it aside.
- In the same
pan, add ½ tea spoon mustard seeds, let it crackle, add a pinch of a Asafetida
and 3-4 curry leaves
- Add onions,
ginger and sauté it for a minute
- Now add rest
of the vegetables
- Add salt as
per taste and ½ tea spoon turmeric
- Let the
vegetables cook for 2-3 minutes until the raw taste is gone.
- Now add the
lightly water rinsed beaten rice, fried potatoes, roasted peanuts, roasted
cashews, raisins and squeeze a lemon and give it a good mix and cover it
with the lid for 2 minutes and lastly garnish it with chopped cilantro.
Indian Masala/spicy tea
Cook time: 10 minutes
Serving: 2 persons
- A small
piece of ginger, slightly crushed
- A pinch of Indian
Fennel seeds, optional
- Green
cardamom 3-4 pods
- Cloves: 3-4
- A small
stick of cinnamon
- Sugar
optional
Recipe:
- Boil 1.5
cups of water
- Add crushed
ginger, crushed cloves and green cardamom, fennel seeds
- Let it boil
for 4-5 minutes and then add loose black tea or 2 black tea bags and let
it brew for a while until you get a nice black color and nice smell of
spices i.e. ginger, cardamom…
- Now, add a
cup of milk
- Add sugar as
per your taste, totally optional.
- Give it a
boil or two.
- Serve it
Hot.
Recipe for: Garlic Flavored Shiitake and Snap Pea Sauté
Prep time: 10 minutes
Cook time: 15 minutes
Serving: 2- 3 persons
- Sweet Almond
Oil (you can use any oil/butter as per your choice)
- Dry Shiitake
Mushroom (8-10 pieces; soak in water for 30 min before starting the
cooking)
- Sugar Snap
Peas (15-20 pieces)
- Sweet
Peppers (red, orange, yellow, a total of 10 pieces, cut as per your
preference)
- Garlic (4-5
cloves, cut in thin slices)
- Garlic Salt
(as per your taste)
- Roasted
Sesame Seeds (15-20 gm, used for seasoning)
- 1 Habanero or
any Chili (Optional, can cut in small pieces)
- Heat the
almond oil in a pan.
- Add water-soaked
shiitake mushrooms in the hot oil and sauté for 5-7 min.
- Next, add
sugar snap peas and sauté for another 2 min.
- Then, add
sweet peppers and sauté for 8-10 min.
- Then, add garlic
salt, habanero chili and mix well.
- Finally,
sprinkle the roasted sesame seeds.
- Ready to serve.
Serving
Serve this with hot steamed Jasmine rice. It
goes well with probiotic condiment and drink such as kimchi and kombucha,
respectively.
Friday, May 15, 2020
Bird Watching
Friday, April 24, 2020
स्वार्थी इंसान
सब अख़बारों में यही समाचार है, पूरी दुनिया को हुआ बुखार है।
अनजाना-अनदेखा कोई खतरा है, लगता है खुदा ने इंसानी क़ाबलियत को पर्खा है॥
ऑस्ट्रेलिया - ऐमज़ॉन के जंगल खाक हो गए,
कितने बे ज़ुबान जानवर ज़िंदा जल गए,
हम थोड़े ही क़सूरवार हैं, कहकर सब हाथ झटक गए।
खेत खोदकर कल-कारखाने लग गए,
बेक़सूर किसान सूली पर चढ़ गए।
रातों -रात तेल के कुएं ख़ुद गए,
धरती कम पड़ी तो समुद्र पर आलीशान मक़बरे बन गए।
बर्फ़ पिघल कर जल हो गई,
कभी सूखा, कहीं ज़लज़ले बढ़ गए।
पृथ्वी पूरी नाश हो गई,
प्रदूषण से पर्यावरण में फाँक हो गईं,
दरकिनार कर सब दावे, तुम आगे बढ़ गए ।
सब सब जानते थे , फिर भी मूक खड़े थे,
पूछा कसूर किसका है, सब आँखें मूँदे अपनी-अपनी गली को मुड़ गए।
देखो नतीजा अपनी बेवकूफी का,
चित्र कितनों के बेवक्त ही दीवारों पर टंग गए।
अब क्यूँ चिल्लाते हो, आँसू घड़याली बहाते हो ,
क़ुदरत का भी अपना क़ानून है, प्रकृति जानती है तुम कितने मासूम हो ।
बहुत हो चुकी तुम्हारी मनमानी है, इसलिए नहीं मिला तुमको दर्जा इंसानी है ।
सब अखबारों में यही हाहाकार है, पूरी दुनिया कोरोना के सामने लाचार है।
अनजाना-अनदेखा कोई खतरा है, लगता है खुदा ने इंसानी क़ाबलियत को पर्खा है॥
Monday, April 20, 2020
कोरोना का कहर
कहीं दीये जले,तो कही दिल जले,
गरीब और लाचार की नहीं कहीं कोई सुनवाई है।
राजनीती जोरों पर है, राजनीती जोरों पर है ,
इतिहास गवाह है कमज़ोर बेबस ने ही की इसकी भरपाई है ॥
इंसानियत ने इंसानियत की गुहार लगाई है ॥
बात बस इतनी से है, प्रकृति ने सबक सिखाने को , दौलत के अंधों की लगाम लगाई है ॥
बात बस इतनी सी है, प्रकृति ने सबक सिखाने को , दौलत के अंधों की लगाम लगाई है ॥
Thursday, February 20, 2020
Am I really Ma Durga or victim of not-so-obvious Impostor Syndrome
Friday, October 4, 2019
खिलौना
कुछ दिन पहले मेरा अमेरिका आना हुआ और मेरी एक भारतीय स्टूडेंट से मुलाकात हुई और बातचीत के दौरान उसने भी बताया कि उसका भी एक टेडी है जो पिछले ३३ सालों से उसके साथ है। वो दिल्ली के उच्च माध्यमिक परिवार का लड़का है, सोचा ऐसा होता होगा ऐसे उच्च माध्यमिक परिवारों में, मैंने इस वाक्य को भी इतनी खंभीरता से नहीं लिया। ये सब घटनाएं कोई सिर्फ कुछ एक्की दुक्की बातें नहीं, बल्कि एक गंभीर समस्या की तरफ इशारा करती हैं ।
परन्तु कुछ दिन पहले मैंने एक लेख देखा अख़बार में कि कैसे बचपन के कुछ खास खिलोने जैसे की टेडी बेयर वयस्क लोगों को भी कठिन परिस्तिथि से झूझने का सयम और आराम देतें हैं। मैंने कभी इस विषय को इतनी गंभीरता से नहीं लिया। आज कल शारीरिक रोगों के साथ-साथ मानसिक रोगों की संख्या भी उतनी ही ज़्यादा है। और मानसिक रोग अब मात्र एक छुपी का विषय नहीं रह गए, बल्कि एक गंभीर सच्चाई के रूप में हमारे सामने उभर के आ रहे हैं । हाल ही में मैंने गूगल डूडल में डॉ हर्बर्ट क्लेबर के बारें में पढ़ा कि कैसे उन्होनें अपने संशोधन के दौरान पाया कि मानसिक समस्या जैसे एडिक्शन सिर्फ मनोबल या चरित्र की कमी को ही नहीं दर्शाती बल्कि एक गंभीर समस्या है और इसका इलाज भी उतनी ही गंभीरता से किया जाना चाहिए। मानसिक अवसाद या अकेलापन आज के दिन एक बहुत ही गंभीर समस्या के रूप में उभर रहा है, खासकर शहरी अकेलापन जहां गहरे संवाद की कोई जगह ही नहीं है। हम सब को इन विषयों के बारें में सोचने और अपने-अपने स्तर पर कदम उठाने की भी आवश्यकता है। परिवार छोटे हो रहे हैं जबकि हम सब को सामाजिक संपर्क की ज़रूरत है। हम लोगों में एक दूसरे पर विश्वास कम हो गया है वहीँ उमीदें सब की सब से बढ़ गयी हैं, सम्पर्क सिर्फ नाम मात्र का रह गया है।
दवाइयें हर समस्या का समाधान नहीं हैं , हमें फिर से लोगों पर विश्वास करना सीखना होगा। रिश्तों को फिर से आहिस्ता-आहिस्ता संजोना होगा । आज का समाज स्वार्थी है , पर आज हमें हमारे भविष्य को सँभालने के लिए, एक सामाजिक दृष्टिकोण को अपनाना ही होगा। हर समय सिर्फ अपना-अपना सोचना हमें एक अकेले अंधकार की तरफ धकेल रहा है जिसका हमें थोड़ा-थोड़ा आभास तो है पर विश्वास नहीं । हमारे एकाकी परिवारों में बच्चों को छोड़िये बड़ों को भी बात करने के लिए लोग नहीं मिल रहे तभी उनका खिलोने से एक अलग संपर्क बन रहा है और वो अपनी मानसिक और भावनात्मक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ऐसे माध्यमों का सहारा ले रहे हैं। आजकल के हमारे संवाद सिर्फ शब्दों तक सीमित रह गए हैं , उनमें कोई गहराई या गंभीरता नहीं है, कारण कहीं पैसों का आभाव तो कहीं समय का । कारण गिनवाने बैठो तो अनेक हैं , पर समस्या का समाधान भी हमें ही ढूंढना होगा ! बच्चों, बजुर्गों में मानसिक अवसाद एक गंभीरता का विषय है, पर परिवारों को एक साथ आना होगा और एक दूसरों की भावनात्मक ज़रूरतों का स्थिर स्तम्भ बनना होगा। रिश्ता खून का हो या दिल का मजबूत होना चाहिए उसमें अविश्वास या चतुराई का जहर नहीं होना चाहिए ।रिश्ता इतना मजबूत हो जो दूरियों और समय की परीक्षा में अटूट हो, सिर्फ फेसबुक या सोशल मीडिया की एक तस्वीर तक सिमित ना हो ।खिलौनों को खिलौनों की जगह रहने दो मुझे मेरे रिश्तों की तरफ लौटने दो ।
Thursday, September 26, 2019
My hobby, my choice #NoRegrets
We live in a society which always keeps judging us. I am also the part of this society and do the same with others, after all, I am also human and could fall to my temptations despite being so knowledgeable. So, my point is that we have brackets for everything. When you are working and could afford to read a book, not only monetarily but also the time investment, you become a role model and are aspired as a person. But if you are jobless or non-working and pursue a good hobby, it is seen as a waste of time instead of giving leisure to you, it fills you with guilt and regret and makes you realize that it might be the only reason for you being a failure(i.e. you don't earn money, do not contribute to economy, so your existence, your passion does not matter). When I was a child, I was told to focus on school academic books, it will give me admission into a better future, don't waste time on books or movies. When I started my career, I hardly had any energy or time to read a book. Now, I am non-working, and I want to spend my time creatively, I am told to do pursue something which adds value to my education and future and worth doing. Pursue a passion with a money-earning work. But I am convinced now that my hobby is my choice, it makes me a person of depth and fills my life with color and I don't need anybody's approval for this. If your gossip could be office politics or family politics, why I could not see the world from the eyes of Shakespeare or Rabindranath Tagore. Literature has not originated simply from the seed of someone's imagination, it has been the mirror of our contemporary society and thrives only because of some good readers like me who challenge the society to pursue this ambition. Though this is the irony of our society that a good reader and a good listener or good audience is not highly celebrated yet. Maybe one day we would be able to see a category for the 'Best Audience Award' in a most sought after gala functions with glamorous stage, at that time my passion will not be seen as only time pass rather an intellectual trait. Till then in the hopes of the positive paradigm shift in peoples thinking, I keep quenching my thirst for good books and movies with #NoRegrets
Tuesday, September 24, 2019
Ambition is very costly
Ambition looks lucrative once achieved, but it has its cost associated with it, which usually never comes in the highlight and creates the illusion. So being ambitious is good, but we should be realistic too.
Wednesday, September 18, 2019
दुर्गा पूजा: अपनों की घरवापसी का उत्सव
शादी मेरी एक बंगाली परिवार में होने के बाद से, दिवाली का आगमन मानो १ महीना पहले से ही हो जाता है, यानि दुर्गा पूजा से। दिल्ली में रहते हुए सुना तो बहुत था दुर्गा पूजा के बारे में, कभी-कभी पास की बंगाली कम्युनिटी में जाकर सेलिब्रेशन देखा भी था, पर कभी दिल के इतने करीब नहीं था। शादी के बाद पहली दुर्गा पूजा पर, मैं इंडिया में नहीं थी। देखा पतिदेव का मन बहुत उदास था, मैं भी जिंदिगी में पहली बार घर से इतनी दूर गई थी, अभी परदेसी होना का भाव मन पर पूरी तरह हावी नहीं हुआ था, तो पतिकी भावनाओं को दिल से समझ नहीं पा रही थी। वक़्त गुज़रता गया और ये सिलसिला हर साल चलता रहा, दिल्ली की पड़ोस की दुर्गा पूजा, विदेश के एक छोटे से कम्युनिटी हॉल की दुर्गा पूजा में तब्दील हो गई , जगह बदल गई पर जज़्बातों में अम्मुमन कोई ज़्यादा फर्क नहीं आया था। फिर एकबार मैं और मेरे मिस्टर को दुर्गा पूजा के समय इंडिया जाने का मौका मिला, मेरे पति का उल्लास देखते ही बनता था, मैंने उनको इससे ज़्यादा खुश और उत्साहित कभी नहीं देखा था । मैं भी बहुत खुश थी, आफ्टरऑल ये मेरी कायदे से जग-विख्यात कलकत्ता की पहली दुर्गा पूजा थी। दुर्गा पूजा कहने को तो 4-दिन का सेलिब्रेशन होता है, पर इसका उत्साह साल भर देखने को मिलता है।दुर्गा पूजा से महीनों पहले पण्डाल बनने शुरू हो जाते हैं । गिफ्ट्स और शॉपिंग का सिलसिला महीनों पहले से ही शुरू हो जाता है। घरों की विशेष सफाई शुरू हो जाती है, परदे धोना, पंखें, कूलर, पानी की टंकी, घर के जांगले, एकदम डीप क्लीनिंग के एपिसोड्स चलते हैं। दुर्गा पूजा के दिन जैसे-जैसे पास आने लगते हैं, बाज़ारों की रौनक बढ़ने लगती है। घरों पर रंग-बिरंगी लड़ियां झूलने लगती हैं। शुइली फूलों की सुगंध से सारा समाह महकने लगता है, कांशफूल भी मैदानों में झूलते नज़र आने लगते हैं। हर बंगाली अड्डे की चर्चा का टॉपिक होता है कि इसबार दुर्गा ठाकुर किस वाहन से आएंगी, नौका, हाथी और घोड़ा। किसने कितनी और क्या-क्या शॉपिंग की, सब डिसकस होता है। किस पूजा समिति के क्लब की पूजा की थीम क्या है, इसबार कौन-कौन से पण्डाल विजिट किया जाएगा सब प्लानिंग की जाती है। किसदिन फॅमिली गेटटुगेदर और किसदिन फ्रेंड्स का अड्डा होगा, सब कुछ पहले से तय होता है। अखबार में दुर्गा पूजा की शॉपिंग के स्पेशल विज्ञापन छपने लगते हैं. माँ दुर्गा, शिवजी, गणेश , कार्तिकेय , लक्ष्मी और सरस्वती को लेकर हंसी मज़ाक होते हैं, ऐसा सिर्फ भारत में ही संभव है जहां भगवान को भी परिवार का दर्जा और सम्मान दिया जाता है।
फिर आता है महालया का दिन, औपचारिक रूप से दुर्गा पूजा का आगमन। सब लोग सुबह-सुबह नहा धो कर महालया सुनने के लिए आतुर नज़र आते है, पहले महालया रेडियो पर सुना जाता था, फिर टीवी आ गया और आजकल तो सब लैपटॉप पर होता है। आखरी मुहूर्त तक दुर्गा पूजा की तैयारी को फाइनल टच दिया जाता है। फिर आता है षष्ठी का दिन और उसदिन कोला बहू को गंगा घाट से स्नान कराके गणेश जी के साथ स्थापित किया जाता है और दुर्गा ठाकुर का घर में आगमन होता है। सुबह-सुबह नहा धोकर घर की ग्रेहणियां सब कमरों की चौखट पर अल्पना देती हैं। परिवार के सबलोग मंदिर में पुष्पांजलि देने जातें हैं। षष्ठी के दिन माओं का व्रत होता है, निरामिष खाना बनता है। इसी दिन चोखुदान होता है यानि माँ दुर्गा की प्रीतिमा पर आंखें आंक कर उन्हें पूजा के लिए पूर्ण किया जाता है। और इसी दिन से सब पण्डाल दर्शन के लिए खोल दिए जातें हैं। फिर अष्टमी के दिन फिरसे निरामिष खाना और मंदिर में सब पुष्पांजलि देने जाते हैं और शाम को मंगल आरती होती है। नवमी के दिन मांगशो यानि मटन बनता है, अष्टमी रात १२ बजे से ही मटन की दुकान के सामने लाइन लगाने से ही काम बनता है, नहीं तो चिकन से ही काम चलाना पड़ता है। दुर्गा पूजा के दौरान दोस्तों रिश्तेदारों का तो आना जाना लगा ही रहता है। फिर आता है दशमी का दिन। ये बहुत ही मिश्रित भावनओं का दिन होता है, इस दिन कायदे से पूजा का अंतिम दिन होता है और इसी के साथ दुर्गा ठाकुर के जाने का वक़्त। सब सुहागनें दुर्गा ठाकुर को सिन्दूर लगा कर और मिष्ठी खिला कर, भीगी आंखों से विदाई देती हैं इस वायदे के साथ कि अगले साल दुर्गा ठाकुर फिरसे अपने चारों बच्चों यानि लक्ष्मी , सरस्वती, गणेश और कार्तिकेय के साथ आएंगी.
दुर्गा पूजा सिर्फ माँ दुर्गा का आगमन नहीं है, इस उत्सव को मनाने, देश दुनिया से परिवार के सबलोग अपने-अपने घर जाने की कोशिश करते हैं और जो नहीं जा पाते, वो मन ही मन परिवार को याद करके उनके लिए मंगलकामना करते हैं।
दुर्गा पूजा का सही मायने सिर्फ उत्साह, ख़ुशी नहीं, बल्कि परिवार, मित्रों और अपनों के साथ ख़ुशी सांझी करना है। शायद मैं अपने देश, अपने परिवार से इतनी दूर नहीं होती तो इसके सही मायनें कभी समझ ही नहीं पाती। ये सच्चे मायनों में एक घरवापसी का उत्सव है।
Tuesday, September 10, 2019
परदेसी
मेरे सब तीज-त्यौहार फीके हैं, दिवाली के दीये भी शायद भीगे हैं
मेरे मन का खालीपन कोई समझता नहीं, सब समय पैसों के तराजू पे तुलती हूं
मेरा कोई अपना नहीं, मैं परदेसी हूं
गैरों में भी तन्हा हूं, अपनों में भी बेगानी हूं
सरहदों के दायरों में घिरी, जिम्मेदारियों के चक्रव्यूह में उलझी हूं
मेरा कोई अपना नहीं, मैं परदेसी हूं
ज़मीनी सरहदों को तो मैं लांघ आऊं, दिलों के फासलों को मैं कैसे मिटाऊं
भागी नहीं मैं अपनों से, भागी नहीं मैं अपनों से, न देश की समस्यों से
चाहत थी छोटी सी, दुनियां देखूं अपनी अँखियों से
बस चाहत थी छोटी सी, दुनियां देखूं अपनी अँखियों से
लौटना मैं भी चाहती थी, पर अपनों का साथ ही छोटा था
लौटना मैं भी चाहती थी, पर अपनों का साथ ही छोटा था
ज़रा-ज़रा वक़्त जीत गया, गैरों के संग ही जीवन मेरा बीत गया
अफ़सोस नहीं कोई, मन में एक कसक रह गई
कब दिलों की दूरी इस कदर बढ़ गई, यादों की नाज़ूक डोरी भी उलझ के बिखर गई ,
यादों की नाज़ूक डोरी भी उलझ के बिखर गई
हर परदेसी की ये कथा है, हर परदेसी की ये कथा है , कटे पर जैसे परिंदों सी व्यथा है
जिसने जो चाहा, समझा है,
जिसने जो चाहा, समझा है,
दिल गवाह है, मैं गैर नहीं, तुम्हारी अपनी हूं